किसी भी हाल में नहीं बदलेंगे शिमला का नाम: वीरभद्र सिंह

हिमाचल प्रदेश: पिछले दिनों VHP ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से हिमाचल में अंग्रेजों के नाम से चल रहे पार्क और शहरों के नामों को बदलने का मामला उठाया है। VHP के स्टेट प्रेजिडेंट अमनपुरी ने  सीएम से राजनीति से ऊपर उठकर इन सब गुलामी के प्रतीक चिन्हों का नाम बदल कर अपने पूर्वजों व देवी देवताओं के नाम पर रखे जाने की मांग की जिसमं उन्होंने शिमला का नाम मां श्यामला, पीटरहॉफ का नाम महर्षि वाल्मीकि सदन, डलहौजी का नाम नेता जी सुभाष चंद्र बोस और नूरपुर का नाम वीर राम सिंह पठानिया के नाम पर रखे जाने के लिए कहा था। जिसपर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि शिमला का नाम किसी भी सूरत पर नहीं बदला जाएगा। शिमला से ही हिमाचल की पहचान है। देश दुनिया के लोग हिमाचल को शिमला के नाम से जानते हैं। उन्होंने कहा कि अन्य चार इलाकों के नामों को बदले जाने पर प्रदेश सरकार विचार कर सकती है।