कुछ काम करो

एक नौजवान किसी से मिलने जाता है।
उस से पूछा जाता है: आप क्या करते हैं?
वो कहता है: शायरी।
सवाल फिर पूछा जाता है: काम क्या करते हो?
जवाब मिलता है: यही मेरा काम है।
सवाल करने वाला कहता है: जाओ, कुछ काम करो।