कोलकाता में 22 डिग्री सर्कुलर “हेलो सुरज” देखा गया

कोलकाता में शनिवार की दोपहर मौसम का एक दुर्लभ नजारा देखने को मिला। इस दौरान सूर्य के चारों तरफ लाल और ब्‍लू रंग का घेरा बन गया। यह नजारा दोपहर 12.10 से 12.40 बजे के बीच दिखाई दिया। दरअसल, इस दुर्लभ नजारे को ’22 डिग्री सर्कुलर हेलो’ के नाम से जाना जाता है।
IMG-20160430-WA0008
सूर्य और कभी-कभार चंद्रमा के ’22 डिग्री सर्कुलर हेलो’ को मून रिंग या विंटर हेलो के नाम से जाना जाता है। एमपी बिरला प्‍लैनेटेरियम के एक सीनियर शोधकर्ता ने बताया कि ऐसा तब होता है जब सूर्य या चंद्रमा की किरणें सिरस क्‍लाउड (वैसे बादल जिनकी परत काफी पतली और महीन होती है और जिनका निर्माण प्राय: 18 हजार फीट ऊपर होता है) में मौजूद हेक्‍सागोनल आइस क्रिस्‍टल्‍स से विक्षेपित हो जाती हैं।