कोहरे के कारण हवाई और रेल यातायात प्रभावित

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में घने कोहरे के कारण रेल और हवाई यातायात पर आज अच्छा खासा असर पड़ा। कोहरे की वजह से कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू एयरलाइंस में बाधा होई| इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 13 अंतरराष्ट्रीय और 13 घरेलू उड़ानों की आवाजाही पर असर पड़ा।

हवाई अड्डे पर 11 अंतरराष्ट्रीय विमान के आगमन‌ और दो प्रस्थान प्रभावित हुई। एक घरेलू विमान सेवा के आगमन और 12 प्रस्थान में देरी हुई और दो घरेलू उड़ानों को रद्द करना पडा| रेलवे यातायात पर पिछले कई दिनों की तरह आज भी कोहरे का व्यापक असर रहा। राजधानी आने वाली 54 ट्रेनें कई घंटे की देरी से चल रही हैं। 12 ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है| सरदी की लहर चलने की वजह से ठंड भी बढ़ गई है।