क्यूबा में प्लेन दुर्घटना, 8 की मौत

हवाना। उत्तर अमरीकी देश क्यूबा में एक यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। इस दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई है। पहले मिल रही अपुष्ट जानकारी के मुताबिक़ एक यात्री विमान क्रेश हुआ था जिसमे सवार 39 लोगों की मौत होना बताई जा रही थी।

जानकारी के अनुसार क्यूबन एयरलाइंस का एनटोनोव एन 26 विमान हवाना से 50 किमी दूर पीनार डेल रियो के पास हादसे का शिकार हुुआ। जहां पर यह हादसा हुआ वह पहाड़ी इलाका होने के कारण जल्द पहुंचना भी काफी मुश्किल है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, क्यबून एयरलाइंस के विमान एंटोनोव एन-26 ने बाराकोआ हवाईअड्डे से उड़ान भरी थी। क्यूबा के पश्चिम में स्थित पिनर डेल रियो प्रांत में यह विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी यात्री मारे गए। स्थानीय मीडिया के अनुसार, इस हादसे में प्लेन में सवार सभी यात्री मारे गए हैं।

खबरों के मुताबिक अभी तक इस दुर्घटना की अधिकारीक पुष्टि नहीं हुई है। खबर आने तक 39 यात्रियों की मौत हुई है।