खतरनाक मुल्को में पाकिस्तान नंबर 8 पर

लंदन: दहशतगर्द और बागी सरगर्मियों की बुनियाद पर की गयी तजज़िया में पाकिस्तान को दुनिया का आठवां सबसे खतरनाक मुल्क बताया गया है। मार्च 2015 तक के हालात के मुताबिक , इंटेलसेन्टर के “टाप 10 खतरनाक ममालिक” की फहरिस्त में इराक के पहले और सीरिया के दूसरे मुकाम पर रहने के साथ ही मगरीबी एशिया सबसे खतरनाक इलाक‌ बन गया है।

इंटेलसेन्टर के “कंट्री थ्रेट इंडेक्स :सीटीआई:” दहशतगर्द और बागी सरगर्मियों के अलावा दिगर कई पहलूओं को मिलाकर सीटीआई तय करता है। सबसे ज्यादा सीटीआई मतलब सबसे ज्यादा खतरा। हिंदुस्तान के प़डोसी ममालिक की बात करें तो पाकिस्तान का सीटीआई 122 है जबकि अफगानिस्तान का सीटीआई 186 है।

सीटीआई में टाप 10 मुल्क हैं-
1. इराक
2.सीरिया
3. नाइजीरिया
4.सोमालिया
5. अफगानिस्तान
6.लीबिया
7.यमन
8. पाकिस्तान
9. यूक्रेन
10. मिस्त्र।