खुद की जिहालत छुपाने के लिए कितनों को जाहिल कहेंगे स्वामी?

नई दिल्ली ।बीजेपी के विवादित नेता सुब्रमण्यम स्वामी अक्सर अपनी बदजुबानी और हरकत की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी-कभी तो वो अपने पार्टी के लिए भी मुश्किल बन जाते हैं। बीजेपी में भी उनके काफी आलोचक हैं।

सुपरस्टार रजनीकांत ने रविवार को घोषणा कि वह अपनी खुद की पार्टी बनाएंगे और तमिलनाडु की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में लोकतंत्र अभी बुरी स्थिति में है और राजनीति में आना समय की जरूरत है। रजनी की इस घोषणा के साथ ही उनके राजनीति में आने को लेकर लंबे समय से चला आ रहा सस्पेंस अब खत्म हो गया।

वहीं फिल्म अभिनेता कमल हासन ने कहा कि मैं अपने भाई रजनी को राजनीति में आने की बधाई देता हूं। उनका स्वागत है।

रजनीकांत की घोषणा के बाद भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि उन्होंने बस यह कहा है कि वह राजनीति में आ रहे हैं। उनके पास कोई जानकारी या दस्तावेज नहीं हैं। वह अनपढ़ हैं। यह केवल मीडिया द्वारा हाइप किया गया है, तमिलनाडु के लोग समझदार हैं।

सुपरस्टार रजनीकांत की राजनीति में आने की घोषणा के साथ ही उनके प्रशंसकों में खुशी लहर दौड़ गई है। मारे खुशी के वह नाचने लगे। उन्होंने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया।