खेतों में शौच करने गयी दलित लड़की का हुआ बलात्कार

राजस्थान के चुरु जिले में एक 17 वर्षीय दलित लड़की का कथित रूप से चार लोगों ने अपहरण और बलात्कार किया जब वह कल रात शौच के लिए गयी थी,पुलिस ने बताया।

इस घटना के बाद गुस्से में आये लोगों के एक समूह ने सदुलपुर पुलिस थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और सरकारी अस्पताल में तोड़-फोड़ करी।

चार लोगों ने लड़की का अपहरण किया, उसे अपने किराये के घर ले गए और वहां कथित रूप से उसका बलात्कार किया, पुलिस ने बताया।

घटना के बाद, आरोपी मौके से फरार हो गए। लड़की को उसके परिवार के सदस्यों ने बेहोशी की हालत मे पाया जिसके बाद इस घटना के बारे में उन्होंने पुलिस को सूचित किया।

घटना के खिलाफ, सदुलपुर पुलिस स्टेशन के बाहर लोगों के एक समूह ने विरोध प्रदर्शन किया।

डीएसपी सदुलपुर रघुवीर शर्मा ने चुरु अस्पताल का दौरा किया, लेकिन वो लड़की का बयान दर्ज नहीं कर पाए क्यूंकि उसकी हालत गंभीर थी।

डीएसपी ने कहा की ,”हमने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। साथ ही में लड़की के इलाके में रहने वाले दो व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया गया है”।