गिरिराज सिंह के खिलाफ़ चुनाव लड़ सकते हैं कन्हैया कुमार !

भाजपा ने बिहार में गठबंधन के सहयोगियों के साथ रविवार को सीथ बंटवारे का एलान कर दिया। भाजपा 17, जेडीयू 17 और लोजपा के हिस्से में 6 सीट आई हैं। बिहार के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति पारस ने सीट बंटवारे का एलान किया। भाजपा ने अपने दो बड़े नेताओं गिरिराज सिंह और शाहनवाज की सीट सहयोगियों को दे दी हैं। गिरिराज सिंह की नवादा सीट लोजपा के खाते में आई है।

नवादा सीट लोजपा को मिलने के बाद गिरिराज सिंह की बेगूसराय से चुनाव लड़ने की बात सामने आ रही है। बेगूसराय से ही जेएनयू के नेता कन्हैया कुमार के भाकपा उम्मीदवार होने की संभावना है। अगर गिरिराज और कन्हैया आमने-सामने होंगे तो बेगूसराय सीट पर मुकाबला रोचक होगा। इसके अलावा गठबंधन में तय किया गया है कि रामविलास पासवान को असम से राज्यसभा भेजा जाएगा।