गुजरात दंगों को दोहराने और मुस्लिमों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर साध्वी को मुस्लिम महिला ने दिया ये जवाब

हिंदूवादी संगठन से जुड़ी साध्वी देवा ठाकुर ने कुछ दिन पहले गुजरात जैसे दंगे को दोहराने की बात कही थी।

जिसका जवाब देते हुए वीडियो के जरिये एक मुस्लिम महिला ने उन्हें जूते मारने की बात कही है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

वीडियो में बोल रही महिला ने अपना नाम इंशा खान बताया है। इस वीडियो में उन्होंने बताया की वो साध्वी को पिछले काफी वक़्त से फॉलो करती थीं और उनकी इज्जत करती थीं,लेकिन जिस तरह से उन्होंने मुसलमानों के लिए अपशब्द कहे हैं उससे वो काफी नाराज़ हैं।

इंशा ने कहा की वह देश में भगवा आतंक लाना चाहती है लेकिन हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे।
इस वीडियो में वह साध्वी देवा ठाकुर को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर वो उसके सामने पड़ गईं तो वो उसे जूतों से मारेंगी।

आपको बता दें कि साध्वी ने फेसबुक पर डाली गई इस वीडियो में मुसलमानों के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। मुस्लिम समुदाय के लिए आग उगलने वाला वीडियो मीडिया में आने के बाद से देश भर के मुसलमान उनकी निंदा कर रहे हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=N0QZvCdH7c0&feature=youtu.be