घोड़े को पीटने का मामला: मेनका गाँधी ने की विधायक को पार्टी से निकालने की मांग

मसूरी  : देहरादून में पुलिस के घोड़े के साथ की गई मारपीट  के मुजरिम  बीजेपी विधायक गणेश जोशी के खिलाफ केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने पार्टी से बीजेपी विधायक को निकालने की मांग की है।गणेश जोशी पर इलज़ाम  है कि उन्होंने सोमवार को देहरादून में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस के घोड़े शक्तिमान पर हमला किया था। बीजेपी विधायक की पिटाई से घोड़े को गंभीर चोटें आई हैं।इसी मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने सख्त रूख अपनाते हुए पार्टी से बीजेपी विधायक पर कार्रवाई की मांग की है।बता दें कि मेनका गांधी जानवरों के हित के लिए काम करने वाली संस्था ‘द प्यूपिल फॉर एनिमल्स’ (पीएफए) की अध्यक्ष हैं और जानवरों से जुड़े मुद्दे उठाती रहती हैं।

एक न्यूज़ पोर्टल के अनुसार  पुलिस मुखिया को  पत्र लिखकर आरोपी विधायक गणेश जोशी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।पीएफए की ट्रस्टी गौरी मौलेखी ने पुलिस मुखिया को लिखे अपने पत्र में कहा है कि ये हादसा बेहद गंभीर है। ये एक तरह का क्रिमिनल एक्ट है जिसे खुलेआम और बेहद बेदर्दी से किया गया है।मेनका गांधी और उनकी संस्था के साथ-साथ भारत के पशु कल्याण बोर्ड ने भी इस घटना को गंभीर बताया है। उनके साथ-साथ जानवरों के कल्याण के लिए काम करने वाली दूसरी संस्थाओं ने भी विधायक पर सख्त कारर्वाई की मांग की है।जानवरों के हित के लिए काम करने वाली एक और संस्था पेटा ने भी इस घटना को गंभीरता से लिया है। संस्था की ओर से उत्तराखंड के विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिखकर आरोपी विधायक गणेश जोशी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने विधायक को उनके पद से निष्कासन की मांग की है। पेटा की ओर से घटना को आपराधिक दुराचरण की श्रेणी में रखते हुए बीजेपी विधायक पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।