‘जल्‍द ही उपेंद्र कुशवाहा महागठबंधन में शामिल होंगे’

पटना: एनडीए के धुर विरोधी उपेंद्र कुशवाहा को महागठबंधन में शामिल होने की सलाह दे रहे हैं। बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने कहा कि जल्‍द ही उपेंद्र कुशवाहा महागठबंधन में शामिल होंगे।

उदय नारायण चौधरी शुक्रवार को नवादा के हिसुआ जा रहे थे। इसी क्रम में नालंदा जिले के राजगीर मोड़ पर उन्‍होंने कहा कि बिहार में अब महागठबंधन चलेगा। नालंदा में भी अब एनडीए की नहीं, महागठबंधन की जीत होगी। संविधान बचाओ, देश बचाओ रैली की सफलता को लेकर जिलों के भ्रमण पर निकले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि महागठबंधन तेजी से मजबूत हो रहा है। उपेंद्र कुशवाहा जल्द ही महागठबंधन के सहयोगी होंगे और वे जल्दी हमारे साथ आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा शीघ्र ही एनडीए का दामन छोड़े, तभी उनका कल्याण होगा।