जानें उन मशहूर बॉलीवुड सितारों को जिन्होंने बदला अपना मज़हब

बॉलीवुड सितारें हमेशा से ही अपनी जिंदादिली और आजाद ख्याली के लिए सुर्खियों में बने रहते हैं। बॉलीवुड सितारे हर काम में 100 फीसदी देते हैं, चाहे दोस्ती निभाने की बात हो या प्यार वह किसी काम में पीछे नहीं हैं। बॉलीवुड की कई ऐसी हस्तियां हैं जिन्होंने प्यार की खातिर अपना धर्म बदला। आइए डालते हैं एक नजर ऐसी ही हस्तियों पर-

1. नरगिस दत्त- नरगिस दत्त अपने जमाने की मशहूर अदाकारा थीं। नरगिस मजहब से मुस्लिम थी और उन्हें मशहूर एक्टर सुनिल दत्त से प्यार हुआ। सुनिल से शादी करने के लिए नरगिस ने अपना धर्म बदला। हिन्दु धर्म अपनाने के बाद नरगिस ने नया नाम निर्मला दत्त रखा था।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

2. धर्मेन्द्र- धर्मेन्द्र को फिल्म ‘शोले’ के दौरान हेमा मालिनी से प्यार हुआ। धर्मेन्द्र पहले से शादी शुदा थे और हिन्दु धर्म के मुताबिक वह दूसरी शादी नहीं कर सकते थे। धर्मेंन्द्र ने पेरशनियों से बचने और हेमा से शादी करने के लिए 1979 में इस्लाम धर्म कबूल किया। धर्मेंन्द्र ने इस्लाम कबूल करने के बाद अपना नाम दिलावर खान रखा था। उन्होंने हेमा से 1980 में शादी की।

3. अमृता सिंह- बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान से शादी करने से पहले अमृता सिंह सिख धर्म से थीं। सैफ से शादी करने के लिए अमृता ने इस्लाम धर्म अपनाया। सैफ के माता-पिता ने अमृता को बतौर सिख अपनाने से इनकार कर दिया था। अमृता और सैफ की शादी 13 साल तक चली। तलाक के बाद अमृता ने वापस सिख धर्म अपानाया है या नहीं इसकी अभी तक की पुष्टि नहीं की गई है। अमृता से तलाक के बाद सैफ ने करीना कपूर से शादी की और करीना ने साफ कर दिया था कि वह अपना धर्म नहीं बदलेंगी। उन्होंने बगैर धर्म बदले करीना से कोर्ट मैरिज की।

4. शर्मिला टैगोर- बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा शर्मिला टैगोर को अपने करियर के चर्म पर पटोदी के नवाब मंसूर अली खान पटोदी से प्यार हुआ। मंसूर इस्लाम धर्म से थे, उनसे शादी करने के लिए शर्मिला ने इस्लाम धर्म को कबूल किया। हालांकि उनके इस फैसले से दोनों के परिवार वाले कुछ खास खुश नहीं थे फिर भी दोनों ने शादी की और उसे निभाया।

5. ए.आर रहमान- सिंगर ए.आर रहमान के पिता हिन्दू धर्म और मां इस्लाम धर्म से थीं। ए.आर रहमान एक नास्तिक (ईश्वर को न मानने वाला) की तरह बड़े हुए। लेकिन 1989 में उन्होंने आधिकारिक रूप से इस्लाम धर्म को अपनाया।

6. आयशा टाकिया- आयशा टाकिया जन्म से हिन्दु हैं। उन्होंने अपने मुसलमान ब्वॉयफ्रेंड फरहान आजमी से शादी की। उनकी शादी के फंक्शन भी इस्लामिक तौर तरीके से हुए थे। हालांकि आयशा ने कभी भी सार्वजनिक तौर पर धर्म बदलने की बात नहीं कबूली। आयशा के धर्म बदलने की बात का दावा सिर्फ मीडिया में आई खबरों मे किया गया है।

7. महेश भट्ट- महेश भटट् ने अपनी दूसरी पत्नी सोनी राजदान से शादी करने के लिए अपना धर्म बदलकर इस्लाम धर्म अपनाया था। महेश और सोनी की दो बेटियां शाहीन भट्ट और आलिया भट्ट हैं।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये