जेटली को कर्नाटक में भाजपा सत्ता की उम्मीद

बेंगलुरु: केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद कर्नाटक में भाजपा की सरकार स्थापित होगी। उन्होंने कहा कि राज्य को अब पूरा ध्यान के साथ विकास की यात्रा तय करने की जरूरत है। यहाँ बेंगलुरु भाजपा की ओर से बजट के विश्लेषण पर आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए जेटली ने कहा कि कर्नाटक को राष्ट्रीय विकास दर से दो तो तीन प्रतिशत अतिरिक्त गति से विकास की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि कर्नाटक में बदलाव का माहौल तैयार हो गया है और उन्हें उम्मीद है कि अगले साल जब यहां विधानसभा चुनाव होंगे राज्य में भाजपा को शानदार सफलता हासिल होगी और सरकार की स्थापना होगी। कर्नाटक में वर्ष 2018 की पहली छमाही में किसी समय चुनाव हो सकते हैं और भाजपा राज्य में सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रही है। भाजपा राज्य में 2008 से 2013 तक शासन कर चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास की गति पर ध्यान देने की जरूरत है।