जेल में बंद बलात्कारी बाबा राम रहीम को दिया गया सब्जी उगाने का काम

सिरसा। बलात्कारी बाबा राम रहीम को जेल में सब्जी उगाने का काम दिया गया है। यह बात जेल प्रशासन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दी है। बलात्कार के दो अलग अलग मामले में 20 साल की सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम को लेकर मंगलवार को डीजी जेल केपी सिंह ने प्रेस कांफ्रेस की।

उन्होंने कहा कि राम रहीम को जेल में सब्जी उगाने का काम दिया गया है, जिसके लिए उसे 20 रुपए मिलते हैं। राम रहीम जेल में 8 घंटा काम करता है। सब्जी उगाने के अलावा राम रहीम पेड़ काटने का भी काम करता है।

केपी सिंह ने कहा कि राम रहीम एक अनुशासित कैदी है, किसी भी महिला कर्मचारी को उसके सेल में जाने की अनुमति नहीं है। सिर्फ नियमित लोग ही राम रहीम की सेल में जा सकते हैं।