झारखण्ड : सिर में ड्रिल से छेदकर स्टूडेंट का क़त्ल

रांची : झारखंड की दारुल हुकूमत के मशहूर सफायर इंटरनेशल स्कूल के हॉस्टल के बाहर जुमा को एक 12 साल के स्टूडेंट विनय महतो की क़त्ल कर दी गई। उसकी इतनी पिटाई की गई कि लिवर फट गया। कातिलों ने ड्रिल मशीन से उसके सिर में छेद कर दिया। उसके साथ अननेचुरल सेक्स होने की इमकान भी जताई गई है। इस मामले में स्कूल के तीन टीचर्स हिरासत में लिए गए हैं।
पुलिस ने टीचर अनूप चक्रवर्ती, ध्रुवा नंद जाना और मंतोष सेन गुप्ता को हिरासत में लिया है। पुलिस इनसे लगातार पूछताछ कर रही है। स्टूडेंट की लाश टीचर्स हॉस्टल के सामने पड़ी मिली थी।

विनय टीचर्स हॉस्टल के बाहर जख्मी हालत में गिरा हुआ मिला। काफी खून बह चुका था। टीचर ध्रुवा नंद ने उसके जख्मी होने की इत्तिला दीगर टीचर्स को दी। उसे कमरे में ले जाया गया, जहां स्कूल की नर्स पुतुल ने FIR इलाज़ किया। पुतुल ने बताया कि विनय दर्द से कराह रहा था। कुछ बोलना चाह रहा था, लेकिन आवाज नहीं निकल रही थी।

पांच-छह असातिजा उसे लेकर अस्पताल रवाना हुए। लेकिन, बिरसा चौक के पास उसने दम तोड़ दिया। असातिजा उसे लेकर गुरुनानक अस्पताल पहुंचे, जहां से उन्हें रिम्स जाने को कहा गया। रिम्स में डॉक्टरों ने उसे मरे हुए का एलान कर दिया।

पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों की मानें तो विनय की बेरहमी से पिटाई की गई थी। पिटाई की वजह से विनय का लिवर फट गया था। उसके सिर और पेट पर भी संगीन चोटें थीं। सिर पर एेसे गहरे जख्म मिले हैं, जो नुकीले असलाह से दिए गए हों। इस से उसका दायां आंख तकरीबन निकल गया था। दो दांत भी टूटे हुए थे।