ट्वीटर ने किया बदलाव, अब एक के बाद एक लगातार नहीं कर सकेंगे ट्वीट!

सोशल मीडिया की दिग्गज वेबसाइट ट्विटर अपने प्लैटफार्म पर किसी भी प्रकार की फर्जी खबरों के शेयर करने से रोकने के लिए लगातार कार्रवाई कर रहा है।

करीब सात करोड़ फेक अकाउंट बंद करने के बाद कंपनी ने एक और बड़ा कदम उठाते हुए अपनी पॉलिसी में बदलावा करने का फैसला किया है। जिसके तहत अब ट्वीट और रीट्वीट करने और लाइक-फॉलो करने की सीमा तय कर दी जाएगी।

ट्विटर ने अपनी नई पॉलिसी के बारे में जानकारी देते हुए ब्लॉग पोस्ट किया है। जिसमें उसने ट्वीट और रीट्वीट और फॉलो लाइक की सीमा तय करने के बारे में बताया है। ट्विटर की यह पॉलिसी 10 सितंबर से लागू होगी। माना जा रहा है कि यह कदम फेक न्यूज और फर्जी पोस्ट रोकने के लिए उठाया गया है।

यूजर तीन घंटे में सिर्फ 300 ट्वीट-री-ट्वीट कर पाएगा।
24 घंटे में ज्यादा लोगों को 1 हजार लोगों को फॉलो कर सकेंगे।
24 घंटे के भीतर अधिकतम 1 हजार ट्वीट्स को ही लाइक किया जा सकेगा। 24 घंटे में सिर्फ 15 सौ लोगों को ही संदेश भेजा जा सकेगा।