डोनाल्ड ट्रम्प का विवादित बयान , इस्लाम को बताया नफरत करने वाला मज़हब

how-much-donald-trump-makes-in-speaking-fees-compared-to-everyone-else

वॉशिंगटन: रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में सबसे आगे चल रहे डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने विवादित बयानों की श्रंखला में नयी कड़ी जोड़ते हुए कहा है कि उन्हें लगता है कि ‘इस्लाम हमसे नफरत करता है’ और इसपर जोर दिया कि जिन लोगों के मन में अमेरिका के प्रति नफरत है उन्हें देश में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा सकती।
इस्लाम के खिलाफ है, लेकिन कहा, ‘इसे स्पष्ट करना बहुत मुश्किल है। इसे अलग करना बहुत कठिन है। क्योंकि आप नहीं जानते कि कौन, कौन है।’ यह पूछने पर कि क्या ‘नफरत इस्लाम में ही है’’, ट्रम्प ने कहा, यह पता करना मीडिया का काम है। सवाल करने पर कि क्या नफरत धर्म में ही है, उन्होंने कहा, ‘यह आपको पता करना होगा, ठीक है?’ ट्रम्प ने कहा, ‘हमें और सतर्क रहना होगा। हमें बहुत सचेत रहना होगा। और हम ऐसे लोगों को देश में आने की अनुमति नहीं दे सकते , जिनके मन में अमेरिका के लिए नफरत हो।’
रियल एस्टेट उद्योगपति-सह नेता ट्रम्प दिसंबर में भी इस्लाम के बारे में बयान को लेकर सुखिर्यों में थे। उन्होंने मुसलमानों के अमेरिका में प्रवेश पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए कहा था कि जब तक हमारे देश के प्रतिनिधि पता नहीं लगा लेते कि क्या हुआ है, ऐसा रहना चाहिए।

source ZN