तालिबा को अगवा कर चलती कार में गैंगरेप

मेरठ के खतौली वाके एक स्कूल के बाहर से तीन नौजवानो ने तालिबा को अगवा कर चलती कार में गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया।

तालिबा को लहूलुहान हालत में लावड़ कोल्ड स्टोरेज के सामने फेंककर दरिंदे फरार हो गए। इंचौली पुलिस ने तालिबा को मेडिकल कॉलेज में शरीक कराया है। पुलिस के मुताबिक, तालिबा ने खरदौनी गांव के एक नौजवान का नाम बताया है।

खतौली थाना के एक गांव की दो सगी बहनें क्लास नौ और क्लास आठ की तालिब ए इल्म हैं। बुध के रोज़ दोनों स्कूल गई थीं। क्लास नौ की तालिबा तकरीबन 10 बजे किसी काम से स्कूल से बाहर गई। इल्ज़ाम है कि तभी कार सवार तीन नौजवान जबरन उसे अगवा कर ले गए

तालिबा ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इत्तेला मिलने पर छोटी बहन ने घर वालों को फोन पर इत्तेला दी। घर वालों ने काफी तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा।

दोपहर डेढ़ बजे तालिबा लहूलुहान हालत में इंचौली थान इलाके के लावड़-मसूरी हाइवे पर बेहोश मिली। इंचौली पुलिस ने तालिबा को अस्पताल में शरीक कर घरवालों को इत्तेला दी। तालिबा स्कूल ड्रेस में थी।

होश आने पर तालिबा ने पुलिस को बताया कि इंचौली इलाके के खरदौनी गांव के साकिन नदीम को उसने पहचान लिया है। नदीम ने पहले भी तालिबा से राबिता करने की कोशिश किया था। पुलिस ने उसकी तलाश में खरदौनी में दबिश दी, लेकिन वह घर से फरार मिला।

पुलिस के मुताबिक, तालिबा ने बताया कि दरिंदो ने चलती कार में उससे दरिंदगी की। नदीम को तालिबा पहले से जानती थी। उसके दो साथी कौन हैं, इसकी इत्तेला नदीम ही देगा।