तेलंगाना में नकली नोटों की छपाई के आरोप में AP पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

विजयवाड़ा: तेलंगाना में कोदाड़ के निकट नकली नोटों की छपाई करने वाले गिरोह के सदस्यों को कृष्णा जिले में आंध्र प्रदेश की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्य नकली नोटों को चलन में ला रहे थे।

RTC बस कंडक्टर को एक यात्री ने द्वारा नकली नोट देने का प्रयास किया। कंडक्टर ने स्थानीय कंचिकाचर्ला पुलिस थाने में उस यात्री के खिलाफ शिकायत की। आरोपी को हिरासत में ले कर पुलिस पूछताछ की।

 

सूर्यापेट जिले में कोदाड़ के निकट मुनगाला में एक मकान में नकली नोटों की छपाई करने की पुलिस को जानकारी मिली। बिना किसी सुगबुगाहट के कंचीकचर्ला पुलिस ने मकान में नोटों की छपाई कर रहे दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। उनके पास से स्कैनर, प्रिंटर और 47 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किये।