तोदे गिरने से पूरा गांव तबाह:18 हलाक, 200 के फंसे होने खदशा

महाराष्ट्र के पुणे के भीमाशंकर के पास चहारशंबा सुबह भूस्खलन से एक पूरा गांव जमींदोज हो गया। इस हादसे में मरने वालों की तादाद 18 तक पहुंच गई है। महलूकीन की तादाद बढ़ने की इमकान है। नैशनल डिजास्टर मैनेजमेंट फोर्स (एनडीआरएफ) की टीमें बचाव काम में जुटी हैं।

मलबे से निकाले गए जखमियों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। ऐंबी वैली के करीब वाके मालिन गांव में भूस्खलन से करीब 44 घर मलबे में दबे हैं। मलबे में करीब 200 लोगों के फंसे होने का खदशा जाहिर किया जारहा रहा है।

गांव की आबादी 715 के करीब है। महाराष्ट्र के वजीरे आला पृथ्वीराज चव्हाण इस हादसे पर नजर बनाए हुए हैं। वजीर आला ने कहा कि सभी ओहदेदार मकामे हादिसा पर पहुंच गए हैं और राहत-बचाव काम के लिए सभी जरूरी चीजें मुहैया कराई जा रही हैं।