दहेज उत्पीड़न से महिला ने की आत्महत्या

हैदराबाद 14 दिसंबर:अधिक दहेज के लिए उत्पीड़न का शिकार एक महिला ने आत्महत्या कर ली। यह घटना याचार्म पुलिस सीमा में हुई। पुलिस सूत्रों के अनुसार 28 वर्षीय दीपा जो याचार्म क्षेत्र के निवासी शेखर की पत्नी थी। उसने आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि दीपा का पति लालची था जो हर समय अपनी पत्नी को अधिक दहेज के लिए परेशान करता था। इससे तंग आकर महिला ने आत्महत्या कर ली।