दिग्गज अभिनेता राज कपूर की पत्नी कृष्णा राजकपूर का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

मुंबई: दिग्गज अभिनेता राजकपूर की पत्नी कृष्णा राजकपूर का निधन हो गया है। इसके साथ ही बॉलीवुड में शोक की लहर है। सोमवार की सुबह 87 साल की कृष्णा राजकपूर ने अंतिम सांस ली।

दिग्गज अभिनेता राजकपूर के साथ कृष्णा राजकपूर की शादी सन् 1946 में हुई थी। परिवार में ऋषि कपूर, रणधीर कपूर, राजीव कपूर, रितु कपूर, रितु नंदा और रीमा कपूर सभी अंतिम क्षणों में कृष्णा कपूर के साथ थे।