दिल्ली में राहुल से सिद्धू की मुलाकात, जा सकते हैं कांग्रेस में

दिल्ली में राहुल से सिद्धू की मुलाकात, जा सकते हैं कांग्रेस में

लखनऊ। तमाम अटकलों को धत्ता बताते हुए पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस का दामन थामने की तैयारी में हैं। बुधवार की शाम उन्होंने इस बाबत दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। उनके कांग्रेस में आने में कुछ रोड़ा भी है। जिसे दूर करने को राहुल ने गुरुवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को बुलाया है।
वैसे कैप्टन ही सिद्धू के कांग्रेस में आने के बड़ा रोड़ा माने जाते हैं। यदि यह समस्या नहीं होती तो भाजपा और आप से किनारा करने के बाद कबका कांग्रेस में शामिल हो जाते। याद दिला दें कि सिद्धू भाजपा के राज्यसभा सांसद रहे हैं। उन्होंने अमृतसर से लोकसभा का चुनाव भी जीत है। मगर पिछले चुनाव में इनका टिकट काट कर अरुण जेटली को दे दिया गया था । तब से उखड़े उखड़े चल रहे हैं। इसी खुन्नस में दो महीना पहले भाजपा के राज्यसभा की सदस्यता छोड़ दी थी। बाद उन्होंने और उनकी पत्नी ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था।
इससे पहले सिद्धू के आप में जाने कि अटकलें थीं। मगर अंदरुनी विवाद के चलते बात नहीं बनीं। उसके बाद से सिद्धू पति-पत्नी पिंडोलम बने हुए थे। बीच में एक समय ऐसा आया कि या तो वह अपनी अलग पार्टी बनाएंगे या आप से विद्रोह कर निकले नेताओं की पार्टी का साथ देंगे। मगर उन्होंने अचानक पलटी मारी और राहुल गांधी से मिलकर सबको चोंका दिया। कहते हैं दोनों की पहली मुलाकात उम्मीद के मुताबिक हुई। इसलिए कैप्टन को बुलाया गया है।
अमरिंदर सिंह 7 अक्टूबर को दिल्ली में रहेंगे। दूसरी तरफ, आप नेता संजय सिंह ने साफ किया है कि उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी।