दिल्ली में सड़कों का नाम बदल, देश की जनता को असली मुद्दों से भटका रही बीजेपी

नई दिल्ली: केंद्र मंत्री जनरल वीके सिंह ने अर्बन डेवलपमेंट मिनिस्टर वेंकैया नायडू को लेटर लिखकर दिल्ली के अकबर रोड का नाम बदलकर महाराणा प्रताप रोड किये जाने को कहा है।  वीके सिंह ने लिखा है कि इस महान राजा को कभी वो सम्मान नहीं मिला, जिसके वे हकदार हैं।  महाराणा प्रताप देश की कई जनरेशन्स के लिए एक मोटिवेशन थे। महाराणा ने न सिर्फ अकबर को रोकने में कामयाबी हासिल की, बल्कि वे सही मायनों में सेक्युलर राजा थे और उनके जैसे महान राजा को सम्मान मिलना चाहिए। अकबर रोड या लुटियन जोन के किसी दूसरे रोड का नाम महाराणा प्रताप के नाम पर किया जाना चाहिए। जिसने हमारे देश को महान बनाया। मैं छत्रपति शिवाजी महाराज के लिए भी यही चाहता हूं। वीके सिंह की इस मांग का बीजेपी नेता  सुब्रमण्यम स्वामी ने भी समर्थन किया है। स्वामी ने कहा कि जनरल बिल्कुल सही कह रहे हैं। महाराणा प्रताप ने जंगल में और गरीबी में जिंदगी गुजारना मंजूर किया, लेकिन अपने उसूलों और देशभक्ति से समझौता नहीं किया। हैरानी की बात है कि दिल्ली में बाबर, हुमायूं, अकबर, शाहजहां और औरंगजेब के नाम पर तो सड़कें हैं, लेकिन हमारे रियल हीरोज को सम्मान नहीं दिया गया।
आपको बता दें कि  जिस अकबर रोड का नाम बदलकर महाराणा प्रताप रोड करने की मांग मोदी के मंत्री और सांसद उठा रहे हैं, उसके ठीक सामने ही कांग्रेस का हेडक्वॉर्टर है।