दुनिया की सबसे मोटी लड़की की मुंबई में होगी सर्जरी

ईमान अहमद, जिसका वज़न 500 किलोग्राम है और जिसे दुनिया की सबसे मोटी लड़की घोषित किया जा चुका है वो इजिप्ट से मुम्बई अपनी बरियाट्रिक सर्जरी के लिए आ रही है ,  बरियाट्रिक सर्जरी पेट पर आये मॉस को काम करने के लिए की जाती है|

वो शनिवार को मुम्बई पहुंचेगी और सैफई अस्पताल में उनका इलाज चलेगा|

ईमान पिछले 25 सालो से अपने घर से बहार नहीं निकली हैं|

” ईमान जैसे मामलो में मरीज़ की जान का हमेशा जोखिम होता है, विशिष्ट रूप से तब जब उनका वज़न 500 किलोग्राम हो और वो 25 सालो से घर से बहार न निकली हो| हमने उनको मुम्बई लाने के लिए  हर एहतियात बरती है और हमारी पूरी कोशिश है को वो यहाँ से ठीक होकर जाएँ|

उनके आगमन के लिए विशिष्ट प्रबंध किये गए हैं| डॉ अपर्णा और डॉ गोविल उनके साथ उनके हवाई जहाज़ मे आएंगे ताकि वो यह सुनिश्चित कर सकें की ईमान की हालात ठीक है”, डॉ मुफ्फज़ल जो उनकी डॉक्टर हैं उन्होंने कहा|

इजिप्टएयर ने उनके लिए विशिस्ट रूप का बिस्तर बनवाया है, ताकि वे आराम से हवाई यात्रा कर सकें|