दो फ़ौजी जवान गिरफ़्तार, लड़की के साथ की छेड़छाड़

नई दिल्ली: आर्मी के दो जवानों ने एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की। ये घटना भारत का राज्य‌ उत्तरप्रदेश में पेश आई। ये घटना लंबे समय से चल रही थी। सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारी की बेटी 29 नवंबर को मगाधा ऐक्सप्रैस में दिल्ली से इलाहाबाद जा रही थी कि इटावा स्टेशन के पास दो आर्मी जवानों ने लड़की के साथ छेड़छाड़ की।

लड़की ने एमरजेंसी अलार्म बजा दिया साथी यात्रियों ने लड़की को उनके चंगुल से बचा लिया। लड़की की शिकायत पर रेलवे पुलिस ने जवानों को गिरफ़्तार कर लिया। लड़की ने अपने बयान में कहा कि सेना के जवानों ने उसे शारीरिक और मानसिक रूप से ना सिर्फ परेशान किया बल्कि साथ ही साथ जान से मार देने की भी धमकी दी।