धर्म परिवर्तन करने वाले जाकिर नाईक के समर्थन में, बोलें अपनी मर्ज़ी से मुस्लिम बने है

मुंबई: मुहम्मद नायडू जोकि डाक्टर जाकिर नाइक के स्पीचो से प्रभावित होकर मुस्लिम बने है उन्होंने अर्शी कुरैशी और रिजवान पे ज़बरन धर्म परिवर्तन के इलज़ाम को बेबुनियाद बताते हुयें कहा कि वो अपनी मर्ज़ी से इस्लाम से प्रभावित तमिलनाडु से मुंबई आकर अपनी ख़ुशी से मुस्लिम बने है

उन्होंने कहा कि रिजवान से वो खुद मिले और इस्लाम में दाखिल होने की ख्वाइश का इज़हार उनसे किया था जिसके बाद रिजवान ने अर्शी से उन्हें मिलवाया और वो मुसलमान बन गये

उन्होंने मीडिया और पुलिस के ज़बरन धर्म उत्पीडन के आरोपों को बकवास बताया ,नायडू की पत्नी भी कुछ समय पहले मुस्लिम बनी है उन्होंने ने भी ज़बरन धर्म परिवर्तन के आरोपों को झूठ बताया है दोनों ने बताया कि उनको पैसो का भी कोई लालच नही दिया गया था

मुंबई की रहने वाली रुश्दा तलुदार जोकि जाकिर नाइक से प्रभावित होकर मुस्लिम बनी है उन्होंने भी इन सभी ज़बरन धर्म परिवर्तन के आरोपों को गलत बताया .

मुसलमान मज़हब अपनाने वाले दुसरे मुहम्मद साहिल हप्ता ,मैमुना खराडे ,पूजा दत्ता और सकिनाह मुस्लिमाह ने भी बयान ज़ारी कर ज़बरन या पैसे के लियें इस्लाम अपनाने को गलत बताया

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये