धोनी और युवी के बीच अनबन पर लगा विराम, युवी का वीडियो वायरल

मुंबई : इंडिया ए और इंग्लैंड इलेवन के बीच मुंबई के ब्रबोर्न स्टेडियम में खेला गया अभ्यास मैच इस लिहाज से काफी अहम था क्योंकि ये भारत के कप्तान के रूप में महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी मैच था. इंडिया ए भले ही ये मैच हार गई लेकिन मैच के बाद टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह ने कप्तान धोनी के साथ का एक वीडियो शेयर किया जिसमें धोनी और युवी एक-दूसरे की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
https://www.youtube.com/watch?v=IDTi53GyxfY
युवी ने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने धोनी से पूछा कि कप्तान के रूप में उनका सफर कैसा रहा? धोनी ने अपने सफर को शानदार बताया और टीम में युवी जैसे साथियों की तारीफ की. युवी ने धोनी को बेस्ट कैप्टन बताया जबकि धोनी ने युवी के छह छक्कों को बेस्ट कहा. युवी ने धोनी से ये भी पूछा कि अब वे कप्तान नहीं हैं तो क्या अब वो और ज्यादा छक्के मारेंगे इसपर धोनी का जवाब था कि देखते हैं, अगर मेरे एरिया में गेंद आई तो बिल्कुल.

युवी के इस वीडियो को शुरुआती 14 घंटे में ही तकरीबन 4 लाख लोग देख चुके थे. इस वीडियो से उन अटकलों को भी विराम लगा है जिसमें कहा गया था कि धोनी और युवी के बीच अनबन है और इसी वजह से धोनी के रहते युवी टीम में जगह नहीं बना पाए. खासकर युवी के पिता योगराज सिंह तो धोनी के खिलाफ इसे लेकर हमेशा हमलावर रहते हैं.