नमाज़ के दौरान हिंसा: किया गया भारी पुलिस बल तैनात!

असम के हैलाकांडी जिले में साम्प्रदायिक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 14 घायल हो गए। झड़प के बाद इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है। पूरे इलाके में शांति बहाल करने के लिए सेना को भी बुलाया गया है। मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

जिला प्रशासन ने बताया दो समुदायों के सदस्यों के बीच एक मस्जिद के सामने सड़क पर नमाज पढ़े जाने के खिलाफ विरोध को लेकर झड़प हो गई। इसमें कम से कम 15 व्यक्ति घायल हो गए।

गांव कनेक्शन डॉट कॉम के अनुसार, पूरे नगर में हुई झड़प में 15 से अधिक वाहन क्षतग्रिस्त कर दिये गए और 12 दुकानों में तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी गई। एक घायल व्यक्ति की सिलचर मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में रात में मौत हो गई। झड़प के बाद केवल हैलाकांडी शहर में शुक्रवार दोपहर एक बजे से अनश्चितिकालीन कर्फ्यू लगाया गया था।

लेकिन बाद में इसे पूरे जिले में लगा दिया गया। जिला प्रशासन ने बताया कि कर्फ्यू शुक्रवार को शाम छह बजे से 12 मई के शाम सात बजे तक लगाया गया है। उन्होंने बताया, “कुछ समूह हिंसा में लिप्त होने का प्रयास कर रहे थे। इससे मानव जीवन और सम्पत्ति को गंभीर नुकसान की आशंका थी। इसलिए इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है।”