नूरपुर उपचुनाव बीजेपी हारी, कैराना में हार के करीब!

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को सिर्फ कैराना लोकसभा ही नहीं बल्कि नूरपुर विधानसभा में भी झटका लगा है। नूरपुर विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने कब्जा जमा लिया है, ये सीट पहले बीजेपी के पास थी।

2014 में मोदी लहर के दम पर भारतीय जनता पार्टी ने यहां बड़ी जीत दर्ज की थी। पूर्व सांसद हुकुम सिंह यहां करीब 3 लाख वोटों से जीते थे। लेकिन ऐसा लगता है कि चार साल में हवा पूरी तरह से पलट गई है। 2018 में अब जब यहां उपचुनाव हो रहे हैं तो सयुंक्त विपक्ष की उम्मीदवार तबस्सुम हसन करीब चालीस हज़ार वोटों से आगे चल रही हैं।

बीजेपी ने यहां सहानुभूति के नाम पर वोट हासिल करने के लिए हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह को मैदान में उतारा। लेकिन उसका ये दांव भी नहीं चल पाया। बीजेपी के सारे फॉर्मूले महागठबंधन के आगे फेल होते दिख रहे हैं। जबकि 2014 लोकसभा और 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने यहां विपक्ष का सफाया कर दिया था।