नेता के घर में यूपी की लड़की के साथ गैंगरेप

बिहार की दारुल हुकूमत पटना में एक लीडर के घर में यूपी की लड़की के साथ से गैंगरेप का मामला सामने आया है। यह वाक्या २७ सितंबर को हुआ, जब पांच लड़को ने रात में पटना जंक्शन के पास घूम रही इस लड़की को पकड़ लिया। वो लड़की को उठाकर पटेल नगर में मौजूद् एक घर में ले गए। यह घर झारखंड के एक लीडर का बताया जाता है। यहां इन पांचों ने लड़की के साथ आबरू रेज़ी की।

पुलिस के मुताबिक लड़की उत्तर प्रदेश के चंदौली की रहने वाली है। लीडर के उस मकान में रहने वाले कुछ किराएदारों ने इस वारदात की इत्तेला पुलिस को दी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने पांचों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया। लड़की को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया।

हफ्ते के दिन इन पाँचो को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की अदालती हिरासत में भेज दिया गया है। पांचों मुल्जिमों की शनाख्त नीरज कुमार, पुरुषोत्तम रावत, तुलसी राव, रवि और रंजीत के तौर पर हुई है।