नोएडा: कैब टैक्सी ड्राइवर ने दोस्तों के साथ मिलकर महिला से किया गैंगरेप

देश में अपराध और कुकर्म की घटनाए कम नहीं हो रही है ना ही पुलिस इन पर लगाम कस पा रही है। देश में कानून के इतने कड़े होने के बाद भी अपराधियों के हौसले बुलंद है।

कानून के इतने सख्त होने के बाद भी अपराधियों की मानसिकता गन्दी ही है और वे रेप तथा मर्डर जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला है देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 37 की जहां एक कैब ड्राइवर ने दरिंदगी दिखाते हुए अपने साथियो के साथ एक महिला से सामूहिक बलात्कार किया।

बता दें की किसी कैब के ड्राइवर द्वारा रेप का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी दिल्ली में इस तरह की घटनाए हो चुकी है। जिसमे कैब ड्राइवरों की मौजूदगी पाई गई थी।

घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस मौकाए वारदात पर पहुंच गई थी। पुलिस ने प्राप्त जानकारी के आधार पर शिकायत दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस अपराधियों के पुराने रिकॉर्ड भी चेक कर रही है। गौरतलब है कि सरकार द्वारा रेप की घटनाए रोकने के लिए हाल ही पॉक्सो एक्ट में जरुरी संसोधन किया गया है। ताकि रेप जैसी घिनौनी वारदातों पर रोक लगाई जा सके।