पंजाब: गायों के नाम पे लूटेगी सरकार… गाय-शुल्क से बढ़ जाएगा आम-ओ-ख़ास हर चीज़ का दाम

चंडीगढ़: पंजाब सरकार राज्य में गायों के कल्याण के लिए वाहनों और बिजली सहित कई चीजों पर जल्द ही शुल्क लगाएगी।

पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री एवं अमृतसर से भाजपा विधायक अनिल जोशी ने आज कहा, ‘‘ राज्य में विभिन्न वस्तुओं पर गाय शुल्क लगाया जाएगा और इससे एकत्र राजस्व गाय और इसके कल्याण पर खर्च किया जाएगा।’’ स्थानीय निकाय विभाग ने चारपहिया वाहन की खरीद पर 1,000 रपये, दोपहिया वाहन की खरीद पर 500 रपये, तेल टैंकर पर 100 रपये, बिजली पर 2 पैसा प्रति यूनिट, शादी-विवाह के आयोजन के लिए एसी हॉल की बुकिंग पर 1,000 रपये, गैर एसी हॉल की बुकिंग पर 500 रपये, सीमेंट की बोरी पर एक रपये, भारत में बनी विदेशी शराब पर 10 रपये प्रति बोतल और पंजाब मीडियम शराब पर 5 रपये प्रति बोतल की दर से गाय शुल्क लगाया जाएगा।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

मंत्री ने कहा कि 154 नगर निकायों में से 33 ने यह प्रस्ताव पारित कर दिया है, जबकि 10 में से 7 ने शुल्क लगाने के निर्णय का समर्थन किया है। इस संबंध में एक अधिसूचना 25 मई तक जारी की जाएगी।

पंजाब गौ सेवा आयोग के चेयरमैन कीमती भगत ने कहा कि सबसे पहले प्रायोगिक आधार पर 2009 में बठिंडा में गाय शुल्क लगाया गया था, जबकि तीन महीने पहले मोहाली में यह शुल्क लगाया गया था। अमृतसर नगर निगम द्वारा इस संबंध में एक प्रस्ताव पारित किया जाना बाकी है।

भगत ने कहा कि राज्य को इस शुल्क से सालाना करीब 90-100 करोड़ रपये प्राप्त होंगे जिसे गायों के कल्याण पर खर्च किया जा सकता है।

पंजाब गौ सेवा आयोग ने कहा कि राज्य में 472 गोशालाओं में 2.69 लाख गाये हैं, जबकि 1.06 लाख गायें सड़कों पर घूम रही हैं।

इस शुल्क से जहां एक ओर सरकार हिन्दू समाज को ख़ुश करने का दावा कर रही है वहीँ इससे पूरी उम्मीद है कि महंगाई ज़बरदस्त तरीक़े से बढ़ जायेगी.

 

(भाषा से इनपुट)