पंजाब में अब जानवर पालने पर लगेगा टैक्स, कैप्टन ने जारी किया नोटिफिकेशन

चंडीगढ़। पंजाब में अगर आप जानवर पालते हैं तो आपको देना होगा टैक्स। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने नोटिफिकेशन जारी किया है।नोटिफिकेशनि केमुताबिक अपने घर में कोई जानवर पालना चाहते हैं तो आपको इसके लिए सरकार को टैक्स देना होगा।

जी हां, पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार ने कुछ ऐसा ही नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के अनुसार यदि पंजाब के अंदर आप गाय-भैंस-बैल, घोड़ा, कुत्ता, बिल्ली या अन्य कोई जानवर अपने पास रखते हैं तो उसके लिए अब हर पंजाबी को टैक्स देना होगा।

यह टैक्स हर साल ढाई सौ से ₹500 तक प्रति जानवर देना होगा। इतना ही नहीं अगर आप यह टैक्स समय पर नहीं भर पाए तो आपको 10 गुना ज्यादा पेनल्टी लगेगी।