पंजाब में सिद्धू न मुख्यमंत्री उम्मीदवार होंगे और न ही चुनाव लड़ेंगे, बल्कि मिली यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

नई दिल्ली: नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब में सीएम उम्मीदवार नहीं होंगे। यही नहीं सिद्धू पंजाब में चुनाव भी नहीं लड़ेंगे। बल्कि सूत्रों के अनुसार नवजोत सिंह सिद्धू चुनाव न लड़ने के बावजूद प्रचार अभियान की पूरी कमान संभालेंगे। आम आदमी पार्टी के सीएम पद के उम्मीदवार का फैसला चुनाव के बाद किया जा सकता है। हालांकि सिद्धू की पत्नी आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ सकती हैं।

उधर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब में पार्टी का चेहरा बनाने की बात बेबुनियाद है। सिद्धू को पंजाब में पार्टी का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की संभावना के बारे में केजरीवाल ने साफ कहा कि आसा कुछ नहीं है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने तुरंत राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है और मेरा मानना है कि सभी अच्छे लोगों को भाजपा से इस्तीफा दे देना चाहिए। उनकी हिम्मत की सराहना करता हूँ। जब उन्हें याद दिलाया गया कि सिद्धू पहले उनकी आलोचना करते थे, तो केजरीवाल ने कहा कि वह कोई मामला नहीं है। लेकिन जो भी हम में आएगा, उसे पहले आम आदमी बनना होगा। अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी नामक किताब के संविधान क्लब में लॉन्च के मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री बोल रहे थे, जिसे आईआईटी खड़गपूर के उनके साथ पराण क्रूप ने लिखी है।