पंजाब -श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी पर अब होगी उम्रकैद

चंडीगढ़।श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वालों को अब दो साल के बजाय उम्रकैद की सजा होगी। इस संबंध में डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने असेंबली में एक बिल पेश किया, जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। इसके तहत आईपीसी की धारा में संशोधन कर सजा को उम्रकैद में तबदील किया गया है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

वहीं, अन्य धार्मिक ग्रंथों गीता, रामायण, बाइबल, कुरान शरीफ व अमृतबाणी का अपमान करने वालों को दस साल कैद का प्रावधान होगा। बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

इससे पहले कांग्रेस के एमएलए त्रिलोचन सिंह सूंड ने सभी ग्रंथों के अपमान पर भी उम्रकैद की सजा का प्रावधान करने का प्रस्ताव किया था। विपक्ष की गैरमौजूदगी में सत्ता पक्ष ने इसे खारिज कर दिया।

संसदीय कार्य मंत्री मित्तल ने कहा, ‘किसी भी धर्म की ओर से सजा के प्रावधान की मांग नहीं की गई। यदि वे करेंगे तो उन धाार्मिक ग्रंथों के अपमान पर भी उम्रकैद के बारे में विचार किया जाएगा।’