पुर्तगाल में बब्बर खालसा का आतंकी ब्रिटिश सिख गिरफ्तार

भारत में हत्या और बमबारी के मामलों में दोषी भारतीय मूल के एक ब्रिटिश सिख परमजीत सिंह सैनी को पुर्तगाल में गिरफ्तार कर लिया गया है। सैनी भारत में प्रत्यर्पण से बचने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहा है। भारतीय अधिकारियों का कहना है कि वह 2009 में पंजाब के नेता रूद्र सिंह की हत्या और 2010 में उत्तर पश्चिम भारत में बम हमलों में शामिल था।

भारतीय अधिकारियों ने कहा कि सैनी राजनीतिक शरण के लिए 13 साल पहले भारत से ब्रिटेन आया था। वह बब्बर खालसा इंटरनेशनल का एक प्रमुख सदस्य है। संगठन का अंतरराष्ट्रीय कार्यालय इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स में स्थित है। बब्बर खालसा इंटरनेशनल सिखों के लिए एक अलग खालिस्तान देश के लिए लड़ता आ रहा है। सैनी पर 2000 में आतंक विरोधी अधिनियम के तहत ब्रिटेन में प्रतिबंध लगाया गया था।