पुलवामा में जवानों पर हमले के बाद कार्यक्रम में नाचते-गाते दिखे मनोज तिवारी, लोगों ने उठाये सवाल

पुलवामा हमले को लेकर जहां पूरा देश गमगीन नजर आया, वहीं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी उसी दिन नाच-गाना करते नजर आए। हैरानी की बात यह है कि जब सोशल मीडिया पर विपक्षी दलों ने उनके वायरल वीडियो पर खिंचाई शुरू की तो अगले दिन सुबह उनका ट्वीट देखने को मिला।

अपने ट्वीट में वह लिखते हैं, ‘स्तब्ध हुँ…. समझ में नहीं आ रहा कि… ग़ुस्से और आँसुओं को कैसे रोकूँ.. ये बलिदान व्यर्थ नहीं जाना चाहिये माँ..    आज @BJP4Delhi का सभी संगठनात्मक कार्य रद्द किये जाते हैं।’

इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिली। लोगों ने कहा कि शर्म करो देश ने कल रात तुम्हारी देशभक्ति अच्छे से देख ली है। डूब मरो।

कुछ पत्रकारों ने भी मनोज तिवारी की इस हरकर के लिए उन्हें आड़े हाथ लिया है। साथ ही तिवारी के ट्वीट पर कहा है कि कल तो आप नाच गा रहे थे। आम आदमी पार्टी ने इसे जोर-शोर से उठा रही है।

मनोज तिवारी के साथ ही लोगों ने पीएम मोदी की राजनीति गतिविधियों पर भी निशाना साधना शुरू कर दिया है। लोगों ने नसीहत दी है कि कम से कम कुछ समय के लिए ऐसी गतिविधियों से दूर रहना चाहिए।