पूर्व सेना प्रमुख जेजे सिंह शिरोमणि अकाली दल में शामिल, अमरिंदर के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़। पूर्व सेना प्रमुख जेजे सिंह सिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए। जेजे सिंह कांग्रेस के अमरिंदर सिंह के खिलाफ पटियाला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इस मौके पर राज्य के उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल भी मौजूद थे। उन्होंन कहा कि मुझे बेहद खुशी है कि पहले सिख पूर्व सेना प्रमुख शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए हैं।

गौरतलब हो कि अमरिंदर सिंह पटियाला से कभी चुनाव नहीं हारे हैं। इस बार पटियाला विधानसभा सीट से सेना के कैप्टन और जनरल के बीच मुकाबला होगा।

जेजे सिंह रिटायर होने के बाद अरुणाचल प्रदेश के गवर्नर बने थे। उन्हें हिंदुस्तान और फ्रांस के बीच संबंध सुधार के लिए फ्रांस का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान दिया गया था।