प्रियंका चोपड़ा को बड़ी कामयाबी, न्यूयॉर्क के मैडम तुसाद में लगा वैक्स स्टेच्यू

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने एक और मुकाम हासिल की है। अब प्रियंका चोपड़ा की कामयाबी की लिस्ट में एक सम्मानित उपाधि जुड़े हैं।

प्रियंका चोपड़ा जोनस ग्लोबल आइकन हैं। बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी उन्होंने अपने टैलेंट से सबको इम्प्रेस किया है। 7 फरवरी को न्यूयॉर्क के मैडम तुसाद में उनके वैक्स स्टेच्यू का अनावरण किया गया। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें शेयर की हैं।

तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा- ”मैं, जब मैं न्यूयॉर्क के मैडम तुसाद में अपनी नई वैक्स स्टेच्यू देखती हूं। (दूसरी जगहों पर भी जल्द आ रहा है)”।