प्रियंका-निक की पार्टी के लिए इन लोगों को मिला न्योता!

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई की पार्टी की कई खबरें आ रही हैं। ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि शनिवार को प्रियंका के घर में सगाई की पार्टी होगी। खबरें हैं कि ये पार्टी प्रियंका और निक के रिश्तेदारों के लिए ही खास तौर पर रखी गई है। इस पार्टी के लिए ज्यादा लोगों को न्योता नहीं दिया गया है। सिर्फ परिवार के सदस्य ही मौजूद होंगे। हालांकि एक नया अपडेट भी सामने आया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘प्रियंका ने बॉलीवुड के कई स्टार्स को इन्विटेशन नहीं दिया है क्योंकि वो चाहती हैं कि ये इवेंट कम लोगों में हो। हालांकि फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े इस शख्स को प्रियंका ने पार्टी में बुलाया है। वो शख्स हैं प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला। रॉनी को प्रियंका ने पार्टी में बुलाया है। अब इस खबर में कितनी सच्चाई है ये तो पार्टी वाले दिन ही पता चलेगा।

 

प्रियंका की सगाई की रिंग की कीमत जानकर लगेगा आपको झटका!

हाल ही में मनीष मल्होत्रा की पार्टी में प्रियंका की रिंग काफी चर्चा में रही। उनकी रिंग की फोटो को लेकर कहा जा रहा है कि उन्होंने सगाई कर ली है। अब प्रियंका की इस रिंग को लेकर एक और अपडेट सामने आया है। दरअसल, प्रियंका की इस रिंग की कीमत बहुत ही चौंकाने वाली है।

खबरों के मुताबिक, ‘हॉलीवुड रिपोर्टर ने इस रिंग को लेकर डायमंड एक्सपर्ट ग्रैंट मॉबले से बात की। ग्रैंट के मुताबिक प्रियंका कि इस खूबसूरत रिंग की कीमत बहुत ज्यादा है। ग्रैंट ने कहा कि इस साइज और क्वालिटी की रिंग की कीमत तकरीबन 2.1 करोड़ है।’