फीफा वर्ल्ड कप: नॉकआउट में पहुंची अर्जेंटीना, समर्थकों में खुशी की लहर!

आख़िरकार सब कुछ ठीक रहा और लगभग बाहर होने की कगार से मोस्ट फेवरेट अजेंटीना अंतिम 16 में आ गई है। जीत के शिल्पकार मार्कोस रोजो और मेसी रहे। मेसी ने भी इस फीफा वर्ल्ड कप में अपना खाता खोला।

86वें मिनट में मार्कोस ने अर्जेंटीना के लिए ग्रुप-डी के मैच में नाइजीरिया के खिलाफ स्कोर को 2-1 पर ला कर अंतिम-16 में टीम की जगह पक्की कर दी।

अर्जेंटीना की यह इस विश्व कप में पहली जीत है। मुरदो के अनुसार हुआ ये भी की अर्जेटीना के पक्ष में क्रोएशिया ने आइसलैंड को 2-1 से मत दे दी जो समीकरणों के लिहाज से बेहद जरुरी था।

अर्जेंटीना ने पुरे जोश के साथ मैच का आगाज किया और मेसी ने 14वें मिनट में दुनियाभर के अपने चाहने वालो को वो तोहफा दिया जिसका इंतजार अब तक इस विश्वकप में किया जा रहा था।

मेसी ने कोई गलती नहीं की। मेसी का यह गोल इस विश्व कप का 100वां गोल था। 28वें मिनट में और 32वें मिनट में दोनों टीम एक एक बार चुकी। मगर 51वें मिनट में किये गए गोल ने स्कोर लेवल कर दिया। ये गोल पेनल्टी को भुनाते हुए विक्टर मोसेसे ने किया।

नाइजीरिया मेसी को घेर कर रखने की नीति से आगे बढ़ रहा था। नाइजीरिया का डिफेंस मजबूत से सामना कर रहा था और मुस्किले अर्जेंटीना के साथ थी।

वैसे दबाव भी इसी टीम पर था। इस बीच 71वें मिनट में नदिदि ने नाइजीरिया के लिए बढ़त का मौका गवाया अर्जेंटीना ने भी 81वें मिनट में रोजो के पास पर हिग्युएन की गलती से एक डैम आसान चांस गवाया।

लेकिन 86वें मिनट में वो लम्हा आया जब गेब्रिएल इवान मार्सडो के बेहतरीन क्रॉस पर रोजो की किक ने अर्जेंटीना को फीफा वर्ल्ड कप के 21 वे संस्करण के नाक आउट दौर में पंहुचा दिया। स्कोर बोर्ड पर अब 2-1 लिखा हुआ था।