फेसबुक के ‘प्यार’ ने ही कर दिया बलात्कार

सौंख, 31 मई: फेसबुक पर इश्क हुआ फिर मिलकर साथ जीने-मरने की कसमें खाई गईं। बात जब शादी की आई तो आशिक ने मुंह फेर लिया। जब इसकी इत्तेला माशुका के घर वालों को हुई तो उन्होंने आशिक के खिलाफ बदसुलूकी की रिपोर्ट दर्ज कराई और आशिक के घर पर पहुंचकर हंगामा भी किया है।

यह वाकिया दिल्ली का है। सौंख के रहने वाले डाक्टर का बेटा बीडीएस की पढ़ाई के लिए दिल्ली गया था। पढ़ाई के साथ ही उसकी फ्रेडशिप फेसबुक के ज़रिये से एक लड़की निहाल से हो गई।

पहले तो फेसबुक पर दोनों के बीच इश्क का परवान चढ़ा। बाद में दोनों एक-दूसरे से मिलने भी लगे। इस दौरान साथ जीने-मरने के वादे किए गए थे। लेकिन, जब लड़की शादी के लिए आशिक पर दबाव बनाने लगी तो लड़का उसे टालने लगा। दबाव ज्यादा बढ़ने पर वह मुकर गया।

इसकी इत्तेला जब लड़की ने अपने घर वालों नों को दी तो उन्होंने लड़के के खिलाफ बदसुलूकी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। रिपोर्ट के बाद गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने कस्बा सौंख में नौजवान की तलाश में छापेमारी की।

आशिक तो हाथ नहीं लगा लेकिन इस दौरान लड़की के घर वालों ने मुल्ज़िम लड़के के घर पर हंगामा किया। मुकामी पुलिस ने इस हवाले में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है।

—–बशुक्रिया: अमर उजाला