बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात तूफान, पुरे देश में एलर्ट जारी!

बंगाल की खाड़ी में उठा समुद्री चक्रवात फनी अब भारतीय समुद्री तट से मात्र 540 किमी. की दूरी पर है। समुद्री सतह पर यह तूफान ‘अत्‍यंत भीषण चक्रवाती’ तूफान में बदल चुका है और तेजी से भारतीय सीमा की ओर बढ़ रही है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह तूफान पिछले 6 घंटों से 7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ उत्‍तर की ओर बढ़ रहा है। यह तूफान 3 मई को ओडिशा के गोपालपुर और चंदबली के समु्द्री तट से 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से टकराने की संभावना है।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, चक्रवात से ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्रप्रदेश के 9 जिले प्रभावित हो सकते हैं। तूफान से तबाही की आशंकाओं के बीच ओडिशा में 8 लाख लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर भेजा जा चुका है।

वहीं एहतियात के रूप में रेलवे ने भी बुधवार को तटीय क्षेत्रों से गुजरने वाली 22 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इस प्रकार अब तक 103 ट्रेनें कैंसिल हो चुकी हैं।

भारतीय मौसम विभाग ने तूफान फनी को लेकर ओडिशा, पश्चिम बंगला और आंध्र के 3 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग को इन क्षेत्रों में भारी तबाही की आशंका है। मछुआरों को भी 1 से 5 मई तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।