बच्चे को नहाता देख पुजारी पगलाया, युवक को गोली मारी

बच्चे को नहाता देख पुजारी पगलाया, युवक को गोली मारी

लखनऊ। नहाने के सवाल पर हुए झगड़े में राम मंदिर के पुजारी ने एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। उसने भगत समय एक डॉक्टर पर भी गोली चला दी। इस वाकये से खफा स्थानीय लोगों ने सड़कों पर तोड़ फोड़ की और बवाल काटा। गुस्साई भीड़ ने पुलिस से बदसलूकी करने के साथ एक दरोगा का रिवाल्वर छीन लिया। बड़ी मुश्किल से भीड़ पर काबू पाया जा सका।
पुजारी पर पहले भी एक साधू की हत्या का आरोप है। इनदिनों वह ज़मानत पर है। घटना फर्रुखाबाद के थाना मऊदरवाजा क्षेत्र की रायपुर चौकी से लगते राम जानकी मंदिर के पास की है। पुजारी गिरफ्तार कर लिया गया है।
राम जानकी मंदिर के पास ही अमित प्रजापति की ऑटो पाटर्स की दुकान है। इसमें अमित राठौड़ काम करता है। दुकान से लगते राजू नामक व्यक्ति का चाय का खोखा है। राजू का बेटा मंदिर के पास नहाने लगा तो पुजारी ने पिटाई कर दी। विरोध करने राजू की पत्नी बिंदु गई तो उसके साथ भी बुरा सलूक किया। यह सब अमित से देखा नहीं गया। उसने इसका विरोध किया। बात बिगड़ने पर वहां पुलिस आ गई। थाने लाकर किसी तरह विवाद सुलझा या गया। मगर सवा तीन बजे के करीब अचानक मंदिर का पुजारी मनमोहन आया और उसने देशी कट्टे से अमित के सिर में गोली मार दी। भागते समय उसने एक होम्योपैथिक डॉक्टर को भी गोली मारी। इस बीच वहां मौजूद लोगों ने पुजारी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
स्थानीय लोग उसे अपने हवाले करने की मांग कर रहे थे। इस क्रम में उन्होंने तोड़ फोड़ की। उन्हें समझने गए एक दरोगा का रिवाल्वर छीन लिया। गुस्साई भीड़ पर बहुत मुश्किल से काबू पाया गया। पुजारी मनमोहन 2008 में एक मंदिर विवाद में हत्या का आरोपी है।