बड़ी खबर: उमर खालिद पर गोली चलाने के आरोपीयों ने किया सरेंडर!

दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिर्वसिटी (जेएनयू) के छात्र नेता उमर खालिद पर हमला करने वाले नवीन दलाल व दरवेश शाहपुर की तलाश में शुक्रवार को दिल्ली पुलिस की टीम सुबह सात बजे लुधियाना पहुंची।

फेसबुक पर वीडियो डाल गांव सराभा में सरेंडर करने का दावा करने वाले आरोपितों का पुलिस यहां नौ घंटे तक इंतजार करती रही, लेकिन वे नहीं पहुंचे। हालांकि इस दौरान डेहलों व गांव सराभा में चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। आरोपितों का कुछ पता नहीं चला।

बुधवार शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दो युवकों ने अपना नाम नवीन दलाल और दरवेश बताया। दोनों झज्जर के मंडोती गांव के रहने वाले हैं।

अपना पूरा परिचय देते हुए उमर खालिद पर हमले की जिम्मेदारी ली। वीडियो मिलते ही दिल्ली पुलिस सकते में आ गई और आनन-फानन में एक टीम ने तुरंत हरियाणा पुलिस से सम्पर्क किया। दिल्ली पुलिस की दो टीमें हरियाणा पहुंची। हालांकि, पुलिस को दोनों युवक घर से गायब मिले।

दोनों ने वीडियो में ये भी कहा था की वो दोनों पंजाब में लुधियाना के सराबा गांव में सरेंडर करेंगे। इसी के मद्देनजर पुलिस की एक टीम गांव में तैनात थी, लेकिन दोनों युवक वहां नहीं पहुंच। अब पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।