बलात्कारी बाबा राम के कारण 1500 कैदियों को हो रही है दिक्कत

रोहतक। बलात्कारी बाबा राम रहीम के रोहतक के सुनारिया जेल में जाने के बाद वहां 1500 कैदियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जेल में बंद अन्य कैदियों ने राम रहीम को दूसरी जेल भेजने की मांग की है।

राम रहीम को जेल गए 10 दिन हो चुके हैं। सुनारिया जेल से छूटे किशन नाम के शख्स ने बताया कि जब से राम रहीम जेल में आया है तब से 1500 दूसरे कैदियों पर आफत आ गई है।

किशन के मुताबिक पहले रोहतक जेल में कैदियों को सुबह 2 घंटे और शाम को 2 घंटे बैरक से बाहर निकल कर जेल में ही खुले में घूमने की छूट मिलती थी लेकिन राम रहीम के जेल में आने के बाद से ये सब बंद हो गया है।

जेल में सुरक्षा भी इतनी बढ़ा दी गई है कि कैदियों से मिलने आने वाले भी ठीक से नहीं मिल पाते। कृष्ण ने बताया कि कैदियों को मिलने वाला न्यूज पेपर भी पिछले दस दिनों से बंद कर दिया गया है। कैदी जो फोन पर कभी-कभी अपने परिजनों से बात कर लेते थे, वो भी नहीं कर पा रहे हैं।