बलात्कारी बाबा राम रहीम को जन्मदिन की बधाई देने वाले मशहूर खिलाड़ी डिलीट कर रहे हैं अपना ट्वीट

कहते हैं, जब बुरा वक्त आता है तो अपना साया भी साथ छोड़ना शुरू कर देता है। अब यह मामला बलात्कारी बाबा राम रहीम के साथ होना शुरू हो गया है। राम रहीम सिंह को बलात्कार के दो मामलों में दस दस साल की सजा सुनाई गई है।

यह दस दस साल यानी बीस साल की सजा बलात्कारी बाबा राम रहीम को जेल में काटने पड़ेंगे। अदालत ने कल ही यानी 28 अगस्त को सजा का ऐलान किया है।

सजा सुनाए जाने के बाद हरियाणा के स्टार खिलाड़ी भी उनसे पीछा छुड़वाते हुए नजर आ रहे हैं। बलात्कारी बाबा राम रहीम को अपने ट्विटर पर जन्मदिन की बधाई देने वाले हरियाणा के स्टार बॉक्सर विजेंद्र सिंह और मनोज कुमार ने ट्वीट हटा दिया।

अगर आप रहीम का ट्विटर अकाउंट चैक करेंगे तो आपको राम रहीम का आर्शीवाद तो नजर आएगा लेकिन जिसको दिया है वह नहीं। आपको बतां दे कि ट्विटर पर राम रहीम के तीस लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं।