बलात्कारी बाबा राम रहीम के बेटी हनीप्रीत से भी अवैध संबंध थे- दामाद

बलात्कारी बाबा को दो बलात्कार के मामले में दस दस साल यानी बीस साल की सजा सुनाई गई है। अदालत के फैसले आने के बाद बाबा को जेल में सजा काटने पड़ रहे हैं। मगर खुलासों का दौर लगातार जारी है।

बाबा गुरमीत राम रहीम के मुंहबोले दामाद विश्वास गुप्ता ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। विश्वास की मानें तो गुरमीत राम रहीम के अपनी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत से अवैध संबंध थे।बता दें कि दो साध्वियों के साथ बलात्कार के अपराध में 20 साल की सजा मिली है।

मीडिया से बात करते विश्वास ने बताया कि ‘मैं बाबाजी के प्राइवेट गुफा में रह रहा था। मेरी वाइफ उनके साथ थी। वह दोनों बिस्तर में आपत्तिजनक हालत में थे। बाबा ने मुझे मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी।

आपको बता दें कि राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत का असली नाम प्रियंका तनेजा है। सूत्रों के मुताबिक विश्वास और हनीप्रीत की शादी 1999 में वेलेंटाइन डे के दिन फतेहाबाद में हुई थी।

इस मौके पर राम रहीम ने अपनी प्राइवेट गुफा में पार्टी दी थी। इसी के साथ उसने घोषणा की थी कि हनीप्रीत उसकी मुंहबोली बेटी है और विश्वास गुप्ता उसका मुंहबोला दामाद है।

राम रहीम से नजदीकियां बढ़ने के बाद 2009 में हनीप्रीत ने अपने ससुरालवालों के खिलाफ दहेज का केस दायर किया था। विश्वास गुप्ता गुद डेरा का फॉलोवर रहा था।

गुप्ता की माने तो राम रहीम ने गलत मंशा से हनीप्रीत को गोद लिया है। विश्वास के मुताबिक हनीप्रीत सुंदर है। राम रहीम उसका शारीरिक शोषण करता है।